जेट एयरवेज ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय किरायों पर त्योहारी छूट की घोषणा की

मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) निजी क्षेत्र की प्रमुख एयरलाइन जेट एयरवेज ने रविवार को सीमित समय के लिए अपनी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये में 30 प्रतिशत तक की छूट का ऐलान किया। कंपनी ने त्योहारी सीजन पर इस विशेष छूट की पेशकश की है। जेट एयरवेज ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मंगलवार की मध्यरात्रि तक क्रिसमस ऑफर के तहत सभी बुकिंग माध्यमों से छूट वाले टिकट खरीदे जा सकते हैं। उसमें कहा गया है कि यह विशेष छूट एक तरफ और दोनों तरफ की यात्राओं और बिजनेस एवं इकोनॉमी दोनों श्रेणियों पर लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PX26yD
Previous Post
Next Post
Related Posts