चेन्नई, 23 दिसंबर (भाषा) जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने तमिलनाडु में फर्जी बिल-पर्ची के आधार पर इनपुट-टैक्स क्रेडिट (उत्पादन-सामग्री पर लगे कर के लाभ का दावा) करने के गोरखधंधे में लगी फर्जी कंपनियों के एक गिराह का भंडाफोड़ किया है। इन कंपनियों द्वारा 220 करोड़ रुपये के मामल की फरोख्त की जाली पर्चियां तैयार करने का मामला सामने आया है। डीजीजीआई के अनुसार तमिलनाडु के चेन्नई और कोयंबटूबर में बृहस्पतिवार को कई व्यावसायिक और आवासीय परिसरों की तलाशी में इस गिराह का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार किये गये हैं। महानिदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के बालाजी मजूमदार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V2l3Ux