नयी दिल्ली,18 दिसम्बर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जायेगा और जो उसने किया है, देश उसे कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा। उन्होंने ‘सॉफ्ट पावर’ पर एक सम्मेलन के इतर कहा,‘‘हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जायेगा और जो उसने किया है, उसे देश भूलेगा नहीं और न ही माफ करेगा।’’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,‘‘एक विकासशील देश के रूप में भारत की प्रमुख जरूरत हमेशा आंतरिक होगी। यह देखते हुए कि हम एक अरब से
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2QCCj3T