नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि प्रकृति के संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने चीतों को अफ्रीका में नामीबिया से भारत भेजने के लिये अनापत्ति दे दी है। बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ को बताया कि जैवविविधता, जलवायु परिवर्तन और सतत् विकास के बारे में सरकारों और संस्थानों को सूचना देने वाली इंटरनेशनल यूनियन फार कंजर्वेशन आफ नेचर (आईयूसीएन) ने कहा है कि वह नामीबिया से भारत में चीतों को बसाने में सहयोग करेगी। हालंकि इस मामले में वकील ने पीठ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2L4wjuE