डॉलर के मुकाबले रुपये में 23 पैसे की तेजी

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) सकारात्मक वैश्विक संकेतों और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के अनुरूप अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 70.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले वर्ष ब्याज दर में वृद्धि की गति धीमा करने संबंधी खबरों के बाद कुछ प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में कुछ सुधार आया। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 70.58 प्रति डालर पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 70.44 तक मजबूत हो गया

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BYnzDL
Previous Post
Next Post
Related Posts