नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) मलेशिया सहित अन्य पाम तेल उत्पादक देशों से सस्ते आयात के कारण दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को विभिन्न खाद्य तेलों के भाव में गिरावट का रुख रहा। बाजार में सस्ते दर पर पाम तेल उपलब्ध होने के कारण बाकी खाद्य तेलों पर भी दबाव कायम हो गया और इसकी वजह से सरसों बीज, सरसों कच्ची घानी और पक्की घानी, मूंगफली दाना, सरसों दादरी, सोयाबीन मिल डिलीवरी, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर, सोयाबीन डीगम कांडला जैसे खाद्य तेलों में गिरावट आई। अन्य सभी खाद्य एवं अखाद्य तेलों के थोक भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2R2WZ4y