वैश्विक संकेतों के चलते कच्चा तेल भाव चढ़े

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में बेहतर संकेतों की बदौलत शुक्रवार को कच्चा तेल वायदा भाव 0.46 प्रतिशत चढ़कर 3,260 रुपये प्रति बैरल हो गया। एमसीएक्स पर जनवरी डिलीवरी के लिए कच्चा तेल वायदा भाव 15 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 3,260 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसके लिए 30,096 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार फरवरी डिलीवरी के लिए 680 लॉट के कारोबार में यह भाव 13 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत चढ़कर 3,300 रुपये प्रति बैरल हो गया। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल भाव 70 सेंट बढ़कर 46.58 अमेरिकी डॉलर और ब्रेंट कच्चा तेल भाव

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EHUcbl
Previous Post
Next Post
Related Posts