नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) अपोलो टायर्स के शेयरधारकों ने नीरज कंवर को फिर कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। उनकी नियुक्ति 28 मई, 2019 से 31 मार्च, 2024 तक के लिए होगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि 42.29 करोड़ मतों में से 96.72 प्रतिशत कंवर की पुन: नियुक्ति के पक्ष में पड़े। 3.28 प्रतिशत मत इस नियुक्ति के खिलाफ थे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रक्रिया के नतीजों से यह स्पष्ट है कि अब अपोलो टायर्स के पास अपने शेयरधारकों का अधिक समर्थन है और वह आगे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EDehhX