कोलकाता, सात दिसंबर (भाषा) विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड के लोगो और उसके चेयरमैन वाई.सी. देवेश्वर का नाम एक फर्जी वेबसाइट खोलने के इस्तेमाल किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लोगों को धोखा देने की कोशिश के चलते यह फर्जी वेबसाइट बनायी जा रही थी। उसने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। आईटीसी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं कारपोरेट संचार प्रमुख नजीब आरिफ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले महीने कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी दल ने ‘आईटीसी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RMrtoM