म्यूचुअल फंड के प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां नवंबर अंत तक हुईं 24 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां नवंबर अंत तक आठ प्रतिशत बढ़कर 24.03 लाख करोड़ रुपये हो गयी। इससे पिछले महीने यानी अक्टूबर अंत तक यह आंकड़ा 22.23 लाख करोड़ रुपये था। इसकी अहम वजह तरल निवेश योजनाओं में होने वाला मजबूत निवेश है। म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एएमएफआई के अनुसार, ‘‘भारत के एक सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बनने और मुद्रास्फीति दरों के नीचे आने से निकट भविष्य में शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।’’ एएमएफआई के मुख्य कार्यकारी एन. एस. वेंकटेश ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि अगले साल और

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QigvdY
Previous Post
Next Post
Related Posts