नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजार में बहूमूल्य धातुओं का रुख बेहतर रहने के बावजूद सटोरियों के अपनी बोलियां घटाने से शुक्रवार को सोना वायदा भाव 88 रुपये टूटकर 31,625 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोना वायदा 88 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत घटकर 31,625 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। इसके लिए 13,127 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी के सौदों में 3,222 लॉट के कारोबार में सोना वायदा 101 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत घटकर 31,770 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 0.73 प्रतिशत चढ़कर 1,278.46
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RjvOT5