नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की खुदरा बिक्री नवंबर में गिरकर 48,160 वाहन रही। यह पिछले साल इसी महीने की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। कंपनी ने कहा कि नवंबर महीने में चीन में उसकी बिक्री घटी है जबकि अन्य प्रमुख बाजारों में बिक्री में वृद्घि दर्ज की गयी है। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि उसके जगुआर ब्रांड की खुदरा बिक्री 8.9 प्रतिशत बढ़कर 14,909 वाहन पर पहुंच गयी। हालांकि, लैंड रोवर की बिक्री घटकर 33,251 वाहन रही। यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर की तुलना में 14 प्रतिशत कम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BUBSsK