मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी है। बबंई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरूआती नुकसान से उबर कर 77 अंक की तेजी के साथ 36,347 अंक पर बंद हुआ। कारोबार समाप्त होने से पहले मुख्य रूप से औषधि, धातु तथा पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली निकलने से यह तेजी आयी। दूसरी तरफ सूचना प्रौद्योगिकी तथा रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है जब बाजार में तेजी दर्ज की गयी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UPRF3L