सेंसेक्स 690 अंक टूटा, निफ्टी 10,800 अंक से नीचे

मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) रीयल्टी, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और वाहन क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गयी। बंबई शेयर का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 689.60 अंक यानी 1.89 प्रतिशत टूटकर 35,742.07 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 197.70 अंक यानी 1.81 प्रतिशत के नुकसान से 10,800 अंक से नीचे 10,754 अंक पर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 527.93 अंक नुकसान में रहा। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी भी 134 अंक टूटा। एमके वेल्थ

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EJOCoV
Previous Post
Next Post
Related Posts