चेन्नई, 21 दिसंबर (भाषा) पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली लेनोवो ने 15 लाख लैपटॉप की आपूर्ति के लिये तमिलनाडु सरकार से ठेका हासिल किया है। सरकार ‘मुफ्त लैपटॉप योजना’ के तहत ये लैपटॉप स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त में बांटेगी। इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन आफ तमिलनाडु (ईएलसीओटी) के सूत्रों ने बताया कि लैपटॉप की आपूर्ति के लिये लेनोवो का चयन किया गया है। ईएलसीओटी सरकारी विभागों के लिये आईटी उत्पादों और सेवाओं की खरीद करने वाली एजेंसी है। अन्नाद्रमुक सरकार ने मुफ्त में लैपटॉप बांटे जाने की घोषणा की थी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EBM8b8