सेंसेक्स ने लगायी 361 अंक की छलांग; कोटक बैंक के शेयर 9% चढ़े

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख, कच्चे तेल के दाम में कमी और कोटेक बैंक के शेयरों में उछाल के चलते स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया और प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 361.12 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 35,673.25 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 92.55 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी देखी गयी और वह 10,693.70 अंक पर बंद हुआ। दोनों शेयर बाजारों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zJy4ZN
Previous Post
Next Post
Related Posts