भारत में 2022 तक इंटरनेट ऑफ थिंग्स से 11.1 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) देश में 2022 तक इंटरनेट ऑफ थिंग्स के दो अरब कनेक्शन और इससे 11.1 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान है। एक हालिया रपट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। एसोचैम-ईवाई के संयुक्त अध्ययन में कहा गया है, “भारत में 2022 तक प्रति सेकेंड पांच नये मोबाइल कनेक्शन के इंटरनेट से जुड़ने की संभावना है। उम्मीद है कि करीब 50 प्रतिशत घर फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगे। अध्ययन में कहा गया है कि 2022 तक भारत में इंटरनेट ऑफ थिंग्स ना सिर्फ लोगों को जोड़ेगा बल्कि अरबों उपकरण, वाहन, घरेलू वस्तु और मशीन इससे जुड़ेंगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SkVWdR
Previous Post
Next Post
Related Posts