भारतीय रेलवे के लिये उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2018

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) भारतीय रेलवे के लिये 2018 उपलब्धियों भरा साल रहा।यह साल पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण, पहली वातानुकूलित लोकल ट्रेन और सबसे लंबे पुल के उदघाटन के अलावा डीजल से चलने वाले एक इंजन को बिजली इंजन में बदलने के लिये याद किया जाएगा। लेकिन शायद रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि इस साल बीते तीन दशकों के दौरान रेल हादसों में आई कमी है। इस साल अप्रैल से 15 दिसंबर 2018 के बीच 45 रेल हादसे हुए जिनकी तादाद बीते साल इस समयावधि में 54 थी। हालांकि ट्रेनों के समय में देरी,

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EQCWkc
Previous Post
Next Post
Related Posts