भाजपा ने 2017-18 में 1027.34 करोड़ रुपये की आय घोषित की, 74 प्रतिशत खर्च की

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) भाजपा ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 1027.34 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित की थी जिसमें से उसने 74 प्रतिशत (758.47 करोड़ रुपये) खर्च कर दिये। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने कहा कि कांग्रेस ने उक्त वर्ष के लिए अपनी ऑडिट रिपोर्ट अभी जमा नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में बसपा की कुल आय 51.7 करोड़ रुपये थी जिसमें से पार्टी ने केवल 29 प्रतिशत यानी 14.78 करोड़ रुपये ही खर्च किये।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BrBtMV
Previous Post
Next Post
Related Posts