दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) सरकार ने पटना में गंगा नदी पर एनएच-19 पर वर्तमान महात्मा गांधी सेतु के सामानांतर 2,926.42 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन के नये पुल के निर्माण को सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। एक अधिकारिक बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गंगा नदी पर 5.634 किलोमीटर लंबे चार लेन के पुल की निर्माण परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। बिहार की राजधानी में 2,926.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल एनएच 19 पर बनेगा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QAY4RI