सीईए ने 200 नयी साइटें ढूंढी, 428.9 गीगावाट के ताप बिजली संयंत्र लगाए जा सकेंगे

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने 200 ऐसी साइटों की पहचान की है जहां 428.9 गीगावॉट क्षमता के बड़े ताप बिजली संयंत्र लगाए जा सकते हैं। सीईए द्वारा कराए गए अध्ययन में कहा गया है कि यह मौजूदा 346.61 गीगावॉट की स्थापित क्षमता से अधिक है। प्राधिकरण ने बड़े खदान निकासी क्षेत्रों (पिटहेड) और तटीय गंतव्यों की पहचान के लिए सैटेलाइट मैपिंग के जरिये यह अध्ययन किया है। इसमें रिमोट सेंसिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि 4,28,905 मेगावॉट की कुल क्षमता वाली 200 साइटों की पहचान की गई है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PSSLrH
Previous Post
Next Post
Related Posts