अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटा

मुंबई, 27 दिसंबर (भाषा) आयातकों तथा बैंक की अमेरिकी मुद्रा की ताजा मांग से रुपया सुबह के कारोबार में डालर के मुकाबले 19 पैसे की गिरावट के साथ 70.25 पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार हालांकि घरेलू शेयर बाजार में अच्छी शुरूआत से रुपये की विनिमय दर में गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया तीव्र गिरावट के साथ 70.27 पर खुला। बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 70.06 पर बंद हुआ था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QPaTbf
Previous Post
Next Post
Related Posts