सोना 170 रुपये, चांदी 600 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपये उछलकर 32,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 600 रुपये चढ़कर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने तथा विदेशी बाजारों के मजबूत रुख से यहां भी सोने की चमक बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,278.10 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मजबूत होकर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sqnq1q
Previous Post
Next Post
Related Posts