नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) भारतीय आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को आईबीएम के कुछ चुनिंदा सॉफ्टवेयर उत्पादों के कारोबार का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। यह सौदा नकद में 1.8 अरब डॉलर (12,700 करोड़ रुपये से अधिक) में हुआ है। एचसीएल टक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि अभी इसके लिए नियामकीय एजेंसियों की मंजूरी लेनी है और उसके बाद 2019 के मध्य तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एचसीएल ने शेयर बाजारों को बताया कि सौदे में सुरक्षा, विपणन और सहयोग समाधान (कोलैबोरेशन सॉल्यूशन) क्षेत्र से जुड़े सॉफ्टवेयर समेत सात उत्पाद शामिल हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UkOmkG