नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जिओ ने नववर्ष की पेशकश के तहत 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक की शुक्रवार को घोषणा की। यह कैशबैक कूपन के रूप में मिलेगा जिसे ई-कॉमर्स पोर्टल एजिओ पर भुनाया जा सकेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘जिओ ने एजिओ की भागीदारी में जिओ हैप्पी न्यू ईयर ऑफर की पेशकश की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को एजिओ कूपन के जरिये 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। उपभोक्ता 399 रुपये का रिचार्ज करा इसका लाभ उठा सकेंगे।’’ इस कूपन को न्यूनतम 1000 रुपये का ऑर्डर करने पर एजिओ पोर्टल पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GHoSeo