नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) सकारात्मक रुख के बावजूद सटोरियों के मुनाफावसूली से बुधवार को वायदा कारोबार में सोना भाव 0.30 प्रतिशत घटकर 30,981 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एमसीएक्स पर जनवरी 2019 डिलिवरी वाला सोना 94 रुपये यानी 0.30 प्रतिशत गिरकर 30,981 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया। इसमें 223 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, फरवरी डिलिवरी वाला सोना 92 रुपये यानी 0.30 प्रतिशत टूटकर 31,071 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 203 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.14 प्रतिशत बढ़कर 1,251.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EBvnhh