नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) निवेशकों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी भाव 0.19 प्रतिशत गिरकर 37,383 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एमसीएक्स पर अगले साल मार्च डिलिवरी वाली चांदी 70 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 37,383 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 78 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, फरवरी डिलिवरी वाली चांदी भी 61 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 37,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। इसमें 145 लॉट का कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.38 प्रतिशत बढ़कर 14.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EudPmc