हाजिर मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में 0.19 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में वृहस्पतिवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 720.15 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई। उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण भी तेजी को बल मिला। एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.4 रुपये अथवा 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 720.15 रुपये प्रति 10 किग्र हो गई जिसमें 37,890 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार रिफाइंड सोयातेल के फरवरी 2019 में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Acm7wb
Previous Post
Next Post
Related Posts