नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। अनंत कुमार के निधन की वजह से गौड़ा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुमार का सोवमार को निधन हो गया था। गौड़ा फिलहाल सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री है।। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस मौके पर रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख एल मंडाविया और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QEVnKP