महिंद्रा का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23.87 प्रतिशत बढ़कर 1,649.46 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकल शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 23.87 प्रतिशत बढ़कर 1,649.46 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका मुनाफा 1,331.57 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय बढ़कर 13,834.87 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 12,745.49 करोड़ रुपये था। महिंद्रा ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी वाहन बिक्री 1,41,163 इकाई रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Pv2I3h
Previous Post
Next Post
Related Posts