टेक्सास में प्रौद्योगिकी केंद्र शुरू करेगी इंफोसिस

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस अमेरिका के टेक्सास में प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष केंद्र की शुरुआत करेगी। कंपनी इसके लिए 2020 तक 500 अमेरिकी कर्मचारी नियुक्त करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह केंद्र टेक्सास के रिचर्डसन में स्थित होगा। इसका मुख्य जोर दूरसंचार, खुदरा एवं बैंकिंग क्षेत्रों पर होगा। कंपनी ने पिछले साल अमेरिका में ऐसे चार केंद्र खोलने तथा करीब 10 हजार अमेरिकी लोगों को रोजगार देने की घोषणा की थी। कंपनी मई2017 से अमेरिका के 6,200 लोगों को रोजगार दे चुकी है। कंपनी ने कहा कि टेक्सास में इंफोसिस के निवेश से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qJCrz8
Previous Post
Next Post
Related Posts