स्पाइसजेट को दूसरी तिमाही में 389 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 389.37 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध घाटा हुआ है। ईंधन की ऊंची लागत और रुपये में गिरावट से एयरलाइन को घाटा उठाना पड़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एयरलाइन ने 105.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,848.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,794.57 करोड़ रुपये थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fl3v1Z
Previous Post
Next Post
Related Posts