सिंगापुर, 14 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं के बीच अलग से हुई बैठक में व्यापार, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमारा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कुमार ने कहा, ‘‘मोदी और मॉरीसन के बीच सिंगापुर में पूर्वी एशिया शिखर बैठक के मौके पर अलग से बैठक हुई। दोनों नेताओं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2B44Q9g