कमजोर वैश्विक रुख से सोना 150 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 150 रुपये टूटकर 31,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके अलावा, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट से भी पीली धातु पर दबाव रहा। वहीं, छिटपुट लिवाली समर्थन से चांदी हाजिर 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख से गिरावट रही। इसके अलावा, स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की कम मांग से भी कीमती धातुओं पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में बुधवार

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2K03O0K
Previous Post
Next Post
Related Posts