तमिलनाडु को प्रभावित करने वाली किसी भी परियोजना को अनुमति नहीं: राज्य सरकार

चेन्नई, दो अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु में वेदांता और ओएनजीसी को तेल एवं गैस अन्वेषण का कथित तौर पर ठेका मिलने पर राज्य सरकार ने कहा कि वह किसी भी ऐसी परियोजना को अनुमति नहीं देगी जिससे राज्य के लोगों पर "बुरा असर" हो। वहीं, विपक्षी पार्टी डीएमके ने केंद्र की भाजपा सरकार को "फासीवादी" ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने वेदांता और ओएनजीसी को तमिलनाडु के ब्लॉक में तेल एवं गैस अन्वेषण का ठेका दिया है। खुले क्षेत्र लाइसेंस नीति (ओएएलपी-1) के तहत देश के पहले दौर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NfJFUw
Previous Post
Next Post
Related Posts