मु्ंबई, चार अक्टूबर (भाषा) मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने बृहस्पतिवार को मांग की कि कर्ज में फॅंसी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) पर श्वेत पत्र लाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के ‘‘कुशासन’’ की वजह से देश एक बड़े वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है। आईएलएंडएफएस तथा इसकी अनुषंगियों पर कुल 91 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। विगत एक महीने में इन्होंने कर्ज भुगतान, व्यावसायिक दस्तावेजों और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (एनसीडी) के संबंध में कई चूक की हैं। इस तरह की भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xZsPEK