नई दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) होटल बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी ओयो ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी नयी पेशकश ‘ओयो टाउनहाउस’ ने 45 दिन के भीतर 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी (कमरों की बुकिंग का अनुपात) हासिल कर ली है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसका खुलासा परामर्श एजेंसी रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ है। टाउनशिप हाउस मध्यम वर्ग की होटल सुविधाओं में गिनी जाती है। ओयो टाउनहाउस के तहत कंपनी ने दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, कोलकाता, जयपुर, गोवा और लंदन जैसे शहरों में 45 होटलों के साथ 1400 कमरों की पेशकश की है। बजट होटल सेगमेंट में सफलता
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yduJRb