कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) बाजार में उतार-चढ़ाव की चिंताओं के बीच म्यूचुअल फंड कंपनियों के मंच ने निवेशकों को बांडों में धन लगाने के प्रति आकर्षित करने के लिये चलाये जाने वाले अपने अभियान को स्थगित कर दिया है। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। नया अभियान एम्फी के 'म्यूचुअल फंड सही है' अभियान की अगली कड़ी के रूप में शुरू किया जाना था। इसमें पहले से तय प्रतिफल (फिक्सड इनकम) वाली प्रतिभूतियों में निवेश के प्रति आकर्षण बढ़ाने की योजना है। इसे सितंबर में शुरू किया जाना था लेकिन बाजार के हालात को देखते फिलहाल इसे टाल दिया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NGx2C6