नयी दि्ल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने वित्तीय संकटों से निपटने के लिये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जैसे वैश्विक संगठनों को और मजबूत करने पर बल दिया है। उन्होंने मुद्राकोष की कोटा प्रणाली में अपेक्षित सुधार समय से किए जाने पर भी जोर दिया है ताकि संस्था में भारत जैसे तेजी से उभर रहे देशों को उनकी बढ़ती आर्थिक शक्ति के अनुरूप महत्व मिल सके। उन्होंने संरक्षणवाद, व्यापारिक तनाव और बदहाल होती वित्तीय तंगी की स्थिति को वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौती बताया। गर्ग बाली (इंडोनेशिया) में मुद्राकोष और विश्वबैंक की वार्षिक बैठक में मुद्राकोष की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QK4Jo8