मुंबई,14 अक्टूबर (भाषा) शापोरजी पल्लोनजी रीयल एस्टेट तेजी से बढ़ते भंडार गृह क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो के और विविधीकरण के लिए यह कदम उठाने जा रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस बारे में रणनीतिक भागीदारी के लिए बातचीत चल रही है। शापोरजी पल्लोनजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकटेश गोपालकृष्णन ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘कंपनी ग्रेड ए भंडारण गृह की स्थापना को देशभर में जगह की तलाश कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि हमारी आवासीय पोर्टफोलियो काफी बड़ा है और अब हम भंडारण मंच का निर्माण
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OlKaSm