नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निमेश शाह उद्योग संगठन एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के नये चेयरमैन चुने गए हैं। शाह ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ के सीईओ ए बालासुब्रमण्यम का स्थान लिया है। बालासुब्रमण्यम 2016 में एम्फी के चेयरमैन चुने गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एलएंडटी म्यूचुअल फंड के सीईओ कैलाश कुलकर्णी एम्फी के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। औद्योगिक संगठन के बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला किया गया।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IWJ7lV