भारत ने वियतनाम, यूरोपीय संघ से आयातित नाइलोन फिलामेंट पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया

नई दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत ने यूरोपीय संघ तथा वियतनाम से आयातित नाइलोन फिलामेंट पर पांच साल के लिये 719 डालर तक प्रति टन का डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। वाणिज्य मंत्रालय की निवेश इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला किया गया है। राजस्व विभाग ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘डंपिंग रोधी शुल्क छह अक्टूबर से पांच साल के लिये प्रभावी होगा और इसका भुगतान भारतीय मुद्रा में किया जाएगा।’’ डीजीटीआर ने अपनी जांच में कहा कि नाइलोन फिलामेंट धागा (मल्टी फिलामेंट)

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IJG948
Previous Post
Next Post
Related Posts