शीर्ष दस में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घटा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से तीन फर्मों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल 1,07,026.12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। आईटी कंपनी टीसीएस सर्वाधिक नुकसान में रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईटीसी और इन्फोसिस के पूंजीकरण में गिरावट रही जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी इंडिया के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुयी। तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का नुकसान शेष सात कंपनियों के पूंजीकरण में वृद्धि की तुलना में अधिक रहा। सात कंपनियों की बाजार हैसियत में कुल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ElPBfH
Previous Post
Next Post
Related Posts