गैर-जरूरी वस्तुओं पर अब और आयात शुल्क बढ़ाने के मूड में नहीं सरकार

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) आयातित उत्पादों पर अब आयात शुल्क और बढ़ाए जाने की फिलहाल संभावना नहीं दिखती और सरकार चालू खाते के घाटे पर रुपये की गिरावट के प्रभाव को कम करने के लिए शुल्क बढ़ाने के बजाय कुछ दूसरे कदम उठा सकती है। एक अधिकारी ने यह बात कही। सरकार ने रुपये को गिरावट को थामने के लिए पिछले दिनों दो सप्ताह के अंतराल में फ्रिज और एसी जैसे घरेलू सामानों और दूरसंचार उपकरणों पर आयात शुल्क बढ़ाया था। उस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "गैर-जरूरी उत्पादों पर अभी और शुल्क बढ़ने की उम्मीद नहीं है।"

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ej3eft
Previous Post
Next Post
Related Posts