नई दिल्ली, 14 अक्ततूबर (भाषा) बिजली के बल्ब, लैम्प और फिटिंग बनाने वाली फिलिप्स लाइटिंग अपने कुछ सामान के दाम तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। कंपनी अपने 98 प्रतिशत सामान भारत में ही बनाती है पर उसके कुछ हिस्से पुर्जे बाहर से भी मंगाने पड़ते हैं। फिलिप्स लाइटिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (दक्षिण एशिया) सुमित पद्माकर जोशी ने पीटीआई भाषा से कहा कि कंपनी अक्टूबर-नवंबर में अपने कुछ चुनिंदा सामान के दाम तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा, ..हमें लागत में हुई कुछ बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ सकता है। कंपनी का
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PyS9rN