नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने संकट में फंसी आईएल एंड एफएस और उसकी अनुषंगी इकाइयों के कामकाज में गड़बड़ी की जांच शुरू की है। कंपनी में वित्तीय अनियमितता की खबर के बीच यह निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सोमवार को आईएल एंड एफएस के निदेशक मंडल को भंग कर नया निदेशक मंडल बनाया है। समूह की कुछ इकाइयों द्वारा कर्ज लौटाने में असफल रहने के बीच यह कदम उठाया गया है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय ने एसएफआईओ को जांच का आदेश
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OuiUR3