रूसी निवेशकों के लिए भारत की बढती डिजिटल अर्थव्यस्था में बड़े मौके : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को रूसी निवेशकों से भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) और ई-स्वास्थ्य जैसे बाजारों में तेजी से हो रहे विस्तार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। उनका कहना है कि इससे दोनों ही देशों में नयी प्रौद्योगिकी के विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तीन चार साल में 1,000 अरब डॉलर के आंकड़े को छू जाएगी। इससे ई-वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कारोबार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रसाद यहां भारत-रूस व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zTZf4Y
Previous Post
Next Post
Related Posts