नई दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) कुनबा-परस्ती और हितों में टकराव के आरोपों की जांच में घिरीं आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशिका (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर ने गुरुवार को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल छह महीने और बचा था। कोचर की जगह संदीप बख्शी को एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी दी गयी है। बैंक ने एक बयान में कहा कि कोचर ने आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज समेत बैंक की सभी अनुषंगियों से भी इस्तीफा दिया है। बैंक के निदेशक मंडल ने मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) संदीप बख्शी को पदोन्नति देकर तत्काल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2y2LQWJ