कमजोर रुपये से बाजार बेहाल, सेंसेक्स 806 अंक टूटा

मुंबई, चार अक्टूबर (भाषा) डॉलर के मुकाबले रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने तथा कच्चे तेल के दाम 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से गुरुवार को शेयर बाजारों का हाल बेहाल रहा। सेंसेक्स 806 अंक टूटकर 35,200 अंक से नीचे आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी तथा यूरोपीय बाजारों की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत से भी यहां धारणा नकारात्मक हुई। स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस, बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चलने से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 806.47 अंक या 2.24 प्रतिशत टूटकर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P9BISF
Previous Post
Next Post
Related Posts