मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल का मानना है कि अन्य उभरती बाजार की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में रुपये की स्थिति बेहतर है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया कारेाबार के दौरान टूटकर पहली बार 74 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। इसके साथ ही गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने रुपये के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा है। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्वैमासिक मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही वित्त वर्ष के दौरान दरों में कटौती की संभावना को भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RvIiEm